“तेनार पंचायत भवन में दिशोम गुरु को अंतिम नमन
मेराल प्रखंड के तेनार पंचायत भवन में झारखंड आंदोलनकारी के प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित शोक मनाया गया। पंचायत के मुखिया मंदीप सिंह के द्वारा पंचायत भवन में दीशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के वार्ड सदस्य बीडीसी जगदीश राम भाजपा नेता रमाकांत गुप्ता झामुमो नेता बबलू सिंह झामुमो पंचायत अध्यक्ष कामता सिंह रामचंद्र गुप्ता सहित उपस्थित सभी लोगों ने छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया।इस मौके पर मुखिया मंदीप सिंह ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से हम सभी झारखंड वासियों की अपूरणीय छती हुई है।जिसका भरपाई करना संभव नहीं।

