गिरिडीह में SIR-2026 के तहत 18 नवंबर को विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा एक और मौका
गिरिडीह। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक समावेशी, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से वैसे पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का एक और मौका मिलेगा, जो विभिन्न कारणों से अब तक इस प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं।
इस विशेष अभियान के तहत मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के नागरिकों को लाभ मिलेगा। इनमें ऐसे पात्र नागरिक शामिल हैं, जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में दर्ज हो गया है। इसके अलावा वैसे नागरिक, जिन्हें दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके हैं, उन्हें भी इस शिविर में अपना पक्ष रखने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा। वहीं, ऐसे युवा जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, वे भी शिविर का लाभ उठा सकेंगे।
शिविर का आयोजन बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
शिविर का आयोजन बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस संबंध में प्रशासन की ओर से सभी BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) से विशेष अपील की गई है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित करें और उन्हें शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, संबंधित नागरिकों की सूची BLO को उपलब्ध कराने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मतदाता सूची से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा CEO कार्यालय के टोल फ्री नंबर 18003311950 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे।

