“एनएच-33 पर हादसा: शव ले जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत”

हजारीबाग के एनएच 33 पर भारत माता चौक के पास राॅंची से शव लेकर बिहार के बेतिया जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।