नौडीहा बाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार डकैती का मुख्य आरोपी घर से गिरफ्तार

डकैती में दो वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने घर से दबोचा,गिरफ्तार

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार (पलामू)
नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 46/24 दिनांक 03/08/2024 धारा 310(2)/3(5)BSN नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के गंगा ठाकुर के घर में दो वर्ष पूर्व हुआ था डकैती के मुख्य आरोपी दो वर्षों से अपने घर से फरार चल रहा था नौडीहा पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया,छापेमारी में स०अ०नि० मोहम्मद शहंशाह आलम सिद्दीकी ने 17 नवंबर 2026 के 1:35 बजे रात्रि में पुलिस ने घर के चारों तरफ घेराबंदी कर डकैती के मुख्य आरोपी संजय पासवान उर्फ संजय कुमार पासवान, उम्र 35 वर्षीय पिता ज़िमेदार पासवान, चारकोल, इगनिया पट्टी, थाना हुसैनाबाद पलामू को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में अपराध पर लगातार नजर रख रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।