नौडीहा बाजार में मोटर चोरी का खुलासा, ग्रामीणों ने दो नाबालिगों को पकड़ा

चोरी का भंडाफोड़ ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले, दो मोटर बरामद।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव में 6 दिन पूर्व कुआं पर सिंचाई के लिए लगे दो मोटर किसान सुदेश्वर साव, दशरथ बैठा का रात्रि का फायदा उठाकर चोरों ने कुआ से मोटर चोरी कर फरार हो गया था. ओर सिटी न्यूज़ चैनल में चोरी के खिलाफ प्रमुखता से प्रकाशित किया था…विगत रात्रि चोरों ने लगभग 12 बजे बाईक से अछूयाटॉड , खैरादोहर मुख्य सड़क से दो अज्ञात व्यक्ति को बाईक से मोटर ले जाते हुए लकड़ाही के युवा ने दबोचा,रात्रि का फायदा उठाकर एक चोर बाईक से कूद कर फरार हो गया, मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नौडीहा बाजार पुलिस प्रशासन को सूचना दिया सूचना मिलते ही लकड़ाही बाजार पर सरईडीह पिकेट प्रभारी अजय गुप्ता, नौडीहा एएसाआई राजेश बैठा,पहुंचकर दो नाबालिक चोरों को अपने कब्जे में लिया। चोरी किया हुआ दोनों मोटर पुलिस ने किया बरामद,मोटर चोरी में संलिप्त कुल पांच नाबालिक और बालिक चोर का नाम सामने आया है नौडीहा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि चोरी के खिलाफ नौडीहा बाजार थाना में आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद चोरी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस चोरी की घटनाओं की सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है हो सकता है आसपास की चोरी में संलिप्त के साथ-साथ सामान बरामद होने की संभावना।