नौडीहा बाजार में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, घुटने भर कीचड़ से स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं
तीन गांव की जोड़ने वाली सड़क बना बदहाल है,कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं।
नौडीहा बाजार / पप्पू यादव
नौडीहा बाजार प्रखंड पंचायत शाहपुर अंतर्गत तीन गांव के जोड़ने वाली सड़क सत्कुड़वा,जमालपुर कमालपुर की ये सड़क सरकारी दावों की पोल खोल रही है कैसे उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर जमालपुर की छात्राएं घुटने भर कीचड़ वाले रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जमालपुर रोड से कमालपुर, सत्कुड़वा तक का पूरा रास्ता बरसात में दलदल बन चुका है। स्कूली बच्चियों को बैंग टांगकर, कपड़ा संभालते हुए दलदल भरे कीचड़ में पैदल चलने पर विवश है वहीं दो चकिया वाहन से चार चकिया वाहन गांव तक नहीं पहुंचता है
बच्चे रोज इसी रास्ते से दलदल व कीचड़ से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार मुखिया और स्थानीय विधायक को इस सड़क के बारे में शिकायत किया गया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई ग्रामीणों ने उपायुक्त पलामू और प्रखंड विकास पदाधिकारी नौडीहा बाजार से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

