नौडीहा में राजद को झटका, जितेंद्र भारती और चिंटू सिंह कल थामेंगे कांग्रेस का दामन

नौडीहा राजद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती, दिया इस्तीफा,नंदन सिंह उर्फ़ चिंटू सिंह दोनों कल थामेंगें कांग्रेस का दामन।

नौडीहा बाजार / पप्पू यादव

नौडीहा बाजार प्रखंड में कल राजनीति का सबसे बड़ा दिन होने जा रहा है। वर्षों से समाजसेवा और व्यवसाय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह और राजद के कद्दावर नेता जितेंद्र कुमार भारती उर्फ जीतू एक साथ कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार दोनों नेता कल दिनांक 26 अक्टूबर को नौडीहा के नीमा हनुमान मंदिर प्रांगण* में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर स्वयं मौजूद रहकर दोनों को कांग्रेस में शामिल कराएंगे।

राजद को लगा बड़ा झटका
जितेंद्र कुमार भारती उर्फ जीतू ने नौडीहा बाजार प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जीतू लंबे समय से राजद के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उनके जाने से राजद को प्रखंड में बड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस खेमे में जबरदस्त उत्साह है।

चिंटू सिंह की एंट्री से कांग्रेस मजबूत
नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह नौडीहा बाजार में समाजसेवी और व्यवसायी के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने के कारण युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को प्रखंड में नई ऊर्जा और नई ताकत मिलने तय मानी जा रही है।

दोनों नेताओं के एक साथ आने से नौडीहा बाजार की पूरी राजनीति का समीकरण बदल गया है। मंदिर प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है। कल के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।