झारखंड स्थापना दिवस पर नामुदाग में रक्तदान शिविर, 7 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

झारखंड स्थापना दिवस पर मानवता की मिसाल, नामुदाग में 7 लोगों ने किया रक्तदान

नौडीहा बाजार / पप्पू यादव

झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर नामुदाग CLF परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सखी मंडल की दीदियों एवं JSLPS कर्मियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में JSLPS के CC रत्नेश कुमार और दिनेश कुमार ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके साथ G-CRP, सक्रिय महिला और VOA ने भी रक्तदान कर समाज को सेवा का संदेश दिया।

कुल 07 यूनिट रक्तदान हुआ

रक्तदाता

  1. रत्नेश कुमार (CC)
  2. दिनेश कुमार (CC)
  3. प्रमिला देवी (G-CRP)
  4. सुनीता देवी (G-CRP)
  5. अंजना देवी (सक्रिय महिला)
  6. रीना देवी (सक्रिय महिला)
  7. गीता कुमारी (VOA)

आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। सभी रक्तदाताओं का माला पहनाकर सम्मान किया गया।