महिला आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, परिसीमन से होगा चौतरफा विकास : डॉ. पतंजली केशरी

आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने से होगा चौतरफा विकास : डॉक्टर पातंजली
गढ़वा । लोकसभा का दूसरा
चरण 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संपन्न होने वाला है । इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक लाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से सार्थक पहल है । देश की आधी आबादी को सरकार में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा । वहीं नये परिसीमन से चौतरफा विकास होगा । उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली है ।इसका उद्देश्य साफ है कि महिलाओं को संसद और विधान सभा में 33% आरक्षण मिलना चाहिए । संसद में विधेयक पेश कर लोकसभा और विधानसभा की सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि देश के संचालन में महिला आरक्षण कानून के तहत महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी के साथ सांसदों पर क्षेत्रीय जिम्मेवारी का बोझ कम होगा । सत्ता के विकेंद्रीकरण से अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसमें महिलाओं की भागीदारी से निश्चित रूप से लोगों को उनका हक मिलेगा । विकास के साथ सामाजिक ढांचा मजबूत होगा ।
ज्ञात हो कि 16 अप्रैल 2026 को परिसीमन बिल को लोकसभा में पेश किया गया था लेकिन दो- तिहाई बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सकता था । पुनः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को संसद के सत्र में लाने की तैयारी कर ली है ।