चक्रधरपुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर, 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द; उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदला
चक्रधरपुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने इस कार्य को देखते हुए 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, पुरी से हरिद्वार के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस के परिचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से झारखंड, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। खासकर त्योहारों के दौरान सफर की तैयारी कर रहे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और बदले हुए रूट की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

