नामुदाग आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 में किंसू कुमारी सेविका पद पर चयनित, आमसभा में लगी मुहर

नामुदाग आंगनवाड़ी केंद्र संख्या_1 किंसू कुमारी की सेविका में चयनित।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार (पलामू) प्रखंड के नामुदाग पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 में सेविका पद पर चयन को लेकर गुरूवार 29 अक्टूबर 2026 को बाल विकास परियोजना, पदाधिकारी की उपस्थिति में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी, महिला पर्यवेक्षिका कलावती देवी, एएनएम नामुदाग पंचायत मुखिया जितेंद्र पासवान,पंचायत समिति सदस्य अनारवा देवी, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सहित ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आमसभा में सेविका पद के लिए कुल पाँच अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के अंकों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें किंसू कुमारी ने सर्वाधिक 29 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। निर्धारित चयन प्रक्रिया एवं प्राप्त अंकों के आधार पर किंसू कुमारी को नामुदाग आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 के सेविका पद के लिए सर्व समिति से चयनित किया गया।

आमसभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण से संपन्न हुई तथा चयन की औपचारिक घोषणा की गई। सेविका पद पर चयन होने से लंबे समय से रिक्त पड़े हुए थे पद, इससे आंगनबाड़ी केंद्र के सुचारु संचालन तथा स्थानीय बच्चों के पढ़ाई एवं महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।