दीप प्रज्वलित व फीता काटकर इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने किया नाट्य कला मंच चित्तविश्राम का उद्घाटन
दीप प्रज्वलित व फीता काटकर इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने किया नाट्य कला मंच चित्तविश्राम का उद्घाटन।
चित्तविश्राम। नाट्य कला मंच चित्तविश्राम के तत्वावधान में आयोजित भव्य नाट्य कार्यक्रम का उद्घाटन रेडिको कैटन लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में जहां लोग मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, वहीं मेरे गांव के लोगों ने आगे बढ़कर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि नाट्य कला मंच चित्तविश्राम की पूरी कमेटी इसके लिए साधुवाद की पात्र है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, कला और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज को जोड़ने का भी काम करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस शानदार पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

