पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण हुआ शुरू

पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण हुआ शुरू

​पांकी
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पांकी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और सेवाभाव का माहौल देखने को मिल रहा है। परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशी भूषण मेहता की ओर से विधानसभा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के लिए छठ पूजन सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
​ नीलांबर-पीतांबरपुर में आयोजित इस भव्य वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, और भाजपा महामंत्री मनोज सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।
​कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संयुक्त रूप से इस सेवा कार्य की सराहना की। आयोजकों के अनुसार, इस समारोह के बाद आज से ही पांकी विधानसभा क्षेत्र के छठ व्रतियों के घर-घर जाकर पूजन सामग्री पहुंचाने की शुरुआत कर दी जाएगी, ताकि क्षेत्र का कोई भी श्रद्धालु महापर्व की तैयारियों में किसी असुविधा का सामना न करे। विधायक के इस पहल से क्षेत्र के व्रतियों और आमजनों में काफी खुशी का माहौल है।

You may have missed