परीक्षा और रंगोली प्रतियोगिता में सुरत पांडेय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन, सुरत पांडेय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

शिक्षा के साथ कला के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, निदेशक सुधीर पाठक ने सभी सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित।

गढ़वा। सुरत पांडेय पब्लिक स्कूल, सहिजना, गढ़वा के विद्यार्थियों ने शिक्षा एवं कला दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया ।

परीक्षा परिणाम में ग्रुप ‘A’ में कार्तिक पाल ने प्रथम, शब्बा खातून ने द्वितीय तथा जीशान राजा और अलका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रुप ‘B’ में साक्षी कुमारी ने प्रथम, रितु प्रिया सिंह ने द्वितीय तथा रौनक फिरदौस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा, ग्रुप ‘C’ में अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसी क्रम में दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में तीन समूहों ने हिस्सा लिया, जिसमें ग्रुप ‘A’ ने प्रथम, ग्रुप ‘B’ ने द्वितीय तथा ग्रुप ‘C’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर विद्यालय के निदेशक सुधीर पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बच्चों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की गई। शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर प्रयासों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

You may have missed