गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ की अनूठी पहल, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर शुरू की पूजा-अर्चना

ऐतिहासिक पहल – गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ की एक नई सोच, एक नई शुरुआत।

माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की प्रथम प्रतिमा अनावरण एवं विशेष पूजा-अर्चना ।।

गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि महासंघ की ओर से पहली बार गढ़वा सब्जी बाजार स्थित शनिदेव मंदिर के बगल में दुर्गा मंडप में माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा रख कर कर विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई।

धनतेरस के पावन अवसर पर सुबह से ही विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। पूजा पर विशेष कर व्यवसाई प्रभु केशरी पूजा स्थल पर बैठे थे।
शाम में प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया। महासंघ की ओर से तैयार किए गए भगवान श्री गणेश मां लक्ष्मी की प्रिय लड्डू प्रसाद का वितरण भी श्रद्धालुओं के बीच शुरू किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर फीता काटकर पूजा स्थल का विधिवत शुभारंभ हमारे समाज एवं व्यवसाय जगत के सम्मानित अभिभावकों ने संयुक्त रूप से किया।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे हमारे आदरणीय अभिभावकगण एवं वरिष्ठ व्यवसायीगण।

द्वारका प्रसाद केसरी राजघराना,नंदू प्रसाद सोनी मेन रोड़ ,सुरेश जयसवाल मेन रोड टंडवा,दिलीप कश्यप,ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर,सरजू प्रसाद केसरी,गल्ला पट्टी,राजमोहन पाल पाल ब्रदर्स, सुभाष प्रसाद केसरी, सुभाष एंड संस कमलेश अग्रवाल, बाबा कमलेश टेक्सटाइल,नान्हू प्रसाद केशरी, लोहा पट्टी, बृजकिशोर केशरी कलवार मोहल्ला, पृथ्वी नाथ कश्यप रॉकी मुहल्ला,रवींद्र प्रसाद गुप्ता, विशाल वस्त्रालय,सुरेश गुप्ता,हरिहर प्रसाद,ओमप्रकाश केसरी, खैनी आढ़त,संतोष प्रसाद गुप्ता (सीमेंट दुकान),अजय केसरी (उपहार ड्रेस) सहित अन्य गणमान्य व्यवसायी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी सम्मानित अभिभावकों ने गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ के गठन एवं इस नई धार्मिक पहल की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही भविष्य में व्यवसायियों के हित, सम्मान, एकता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारीगण
अध्यक्ष संतोष केसरी,
उपाध्यक्ष,भुवनेश्वर सोनी
उपाध्यक्ष,उमेश केसरी
महामंत्री, अरविंद गुप्ता
कोषाध्यक्ष,हर्ष अग्रवाल
संगठन मंत्री,कैलाश कश्यप
सदस्य,राम जी केशरी,दिव्य प्रकाश संदीप केसरी, प्रमोद मिक्चर,टंडवा राधा किन्नर जी, प्रीतम गोड, राजबली प्रसाद, जगदीश केशरी
इसके अलावा सोशल वर्कर, आकाश केसरी, विजय ठाकुर, विनय गोड प्रभु केसरी, माधव तथा शनिदेव मंदिर के पुरोहित जी सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी भाई उपस्थित रहे।
इस मौके पर पर अध्यक्ष संतोष केशरी ने कहा कि
हमारे लिए यह केवल पूजा-पाठ का आयोजन नहीं, बल्कि व्यवसाय जगत की एकता, संस्कार, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

हमारे वरिष्ठ अभिभावक व्यवसायियों ने वर्षों तक अपने परिश्रम, ईमानदारी और संघर्ष से गढ़वा के व्यापार जगत को एक पहचान दी है। आज उन्हीं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से एक नई संस्था नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

हम सभी सम्मानित अभिभावकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि सभी व्यवसायी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा गढ़वा के व्यापार जगत में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति हो।

गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ
एक नई सोच • एक नई पहल
व्यवसायी की एकता, सम्मान और प्रगति — गढ़वा के विकास के साथ।

जय माँ लक्ष्मी! जय श्री गणेश!

You may have missed