पांच महीने से वेतन बकाया, सफाई कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय का किया घेराव
सफाई कर्मचारी का सिविल सर्जन कार्यालय घेराव, उपायुक्त कार्यालय तक रैली व कार्यालय के भीतर वेतन न मिलने की नाराजगी में जम कर लगाए नारे।
वेतन नहीं टोह काम नहीं – कर्मचारी।
मेदिनीनगर , 6/11/2026
मेदिनीनगर एमएमसीएच में 5 महीने से बकाए वेतन और न्यूनतम वेतन दर की मांग को लेकर सफाई व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया, फिर रैली निकालते हुए उपायुक्त समाहरणालय पहुंचे। वहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मियों ने स्थायीकरण, पीएफ-ईएसआई लाभ व साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने तथा वेतन कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
रैली वह धरने की अध्यक्षता शशि कुमार ने की एवं संचालन झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पलामू सह सचिव पवित्री देवी एवं सुनैना देवी ने किया। Aicctu कर्मचारी महासंघ की ओर से दिव्या भगत ने कर्मचारियों की मांग को उपायुक्त के सामने रखा।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी जामताड़ा में एक स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी नर्स के पद पर पद स्थापित रेखा देवी के देहांत पर की कार्यालय पर 3 महीना पहले धरना हुआ था पर उसे समय भी न्यूनतम वेतन दर के हिसाब से कर्मचारियों को वेतनमान प्राप्त नहीं हुआ और 5 महीने के बकाया आवेदन के बजाय उनका मात्र 3 महीना का वेतन प्रदान किया गया था और उसे समय से लेकर अब तक फिर 5 महीने हो गए हैं और अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है गौर करने वाली बात यह भी है की सफाई कर्मचारी जिस समाज के वर्ग से आते हैं वह शोषित है अत्यंत गरीब वह अधिकतर दलित समाज से आने वाली महिलाएं जिस पर कहां जा सकता है की न सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक संरचना का शोषण मिलकर तीन गुना शोषण होता है एक गरीब होने का दूसरा दलित होने का तीसरा महीना होने का। अपने बयान में दिव्या भगत ने यह कहा। किसी भी कीमत पर न्यूनतम वेतन से कम वेतन स्वीकरणीय नहीं होगा एवं पीएफ की राशि नियम के अनुसार वेतन का 14% काटना अनिवार्य होगा एवं छुट्टी का रोस्टर बनाकर कर्मचारियों को अलग-अलग दिन छुट्टी देना सुनिश्चित करना होगा जिन भी कर्मचारी का कार्य अवधि 10 साल से अधिक हो गया है उनका स्थाई कर्मचारियों के तौर पर रखना अनिवार्य करना होगा इन सारी मांगों को लेकर आंदोलनकारी कर्मचारी व यूनियन प्रतिबद्ध हैं एवं यह पूरा नहीं होने पर आगे और भी उच्च स्तर पर धरना विधानसभा घेराव की भी कार्य शैली अपनाने की तैयारी में है।
मौके पर सरोज देवी, सुनीता देवी, लीलावती देवी, फुलवंती देवी, बसंती देवी, सरिता देवी,पूनम देवी, ललिता देवी,अनीता देवी, व अन्य से सफाई कर्मचारी भारी शामिल थे।

