दीपावली से पहले बरवाडीह में मिठाई दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, खराब और कीड़े लगी मिठाइयां नष्ट
दीपावली के मद्देनजर बरवाडीह में मिठाई दुकानों का निरीक्षण, खराब मिठाइयां की गईं नष्ट
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में दीपावली के शुभ अवसर पर खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर बरवाडीह की विभिन्न मिष्ठान दुकानों में निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की गई। इस दौरान खराब और कीड़े लगी मिठाइयां पाए जाने पर उन्हें नष्ट कर दिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी प्रकार की खाद्य जनित बीमारी से बचाव किया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दीपावली की खुशियों के बीच लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

