ग्रामीणों की समस्याओं से दूरी, अध्यक्ष नसीम अंसारी की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

ग्रामीणों की समस्याओं से दूरी? अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर उठ रहे सवाल

बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। लेकिन जब जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि या अधिकारी ही लगातार अनुपस्थित रहें, तो ग्रामीणों की परेशानियां आखिर कौन सुनेगा?

सुश्री अध्यक्ष नसीम अंसारी की लगातार अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 1975 में शुरू की गई एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में सुधार करना था। इसके माध्यम से समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।

लेकिन सवाल यह है कि जब जिम्मेदार लोग ही अपने कर्तव्यों के प्रति सक्रिय नहीं होंगे, तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करें।