सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, 1.27 लाख करोड़ की योजना अधिसूचित
सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, 1.27 लाख करोड़ की योजना अधिसूचित
नई दिल्ली। देश में चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘सेमीकंडक्टर 2.0’ योजना अधिसूचित की है। इस योजना के लिए कुल 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है।
सरकार ने योजना को छह प्रमुख हिस्सों में बांटा है। इनमें एडवांस चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर फैब, पूंजीगत उपकरण, चिप असेंबली तथा ATMP/OSAT के तहत पैकेजिंग और टेस्टिंग को शामिल किया गया है।
सरकार का जोर देश में संप्रभु सेमीकंडक्टर तकनीक, राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) विकसित करने पर है। योजना के तहत कंप्यूटिंग, मेमोरी, RF, पावर, नेटवर्किंग और सेंसर जैसे क्षेत्रों के लिए मानक IP विकसित किए जाएंगे।
इस योजना का उद्देश्य भारत में चिप निर्माण की पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करना और आयात पर निर्भरता कम करना है। साथ ही, घरेलू कंपनियों को अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक के विकास और उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
सरकार को उम्मीद है कि ‘सेमीकंडक्टर 2.0’ से देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को नई गति मिलेगी और भारत वैश्विक चिप आपूर्ति श्रृंखला में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकेगा।

