गिरिडीह में झामुमो को मजबूती, मंगरोडीह में सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन
गिरिडीह। मंगरोडीह पंचायत के पाठकहीर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा ने की।
कार्यक्रम में मंगरोडीह पंचायत की मुखिया आशा देवी, प्रीति भास्कर, परमिला साव सहित महिला मोर्चा की कई झामुमो नेत्रियां मौजूद रहीं। वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी, उनके अधिकारों तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका पर बल दिया।
इस दौरान महिलाओं को संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं के पार्टी से जुड़ने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

