बर्फ की सफेद चादर में लिपटा बाबा केदारनाथ धाम, कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार
बर्फ की सफेद चादर में लिपटा बाबा केदारनाथ धाम! उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में इस सप्ताह दूसरी बार बर्फबारी हुई। बर्फ से ढकी वादियों के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ठंड के बीच भी भक्तों की आस्था और उत्साह बरकरार है। प्रकृति की खूबसूरती और भक्ति का यह अद्भुत संगम मन मोह लेने वाला है।

