किसान ID से आसान होगी फसल बीमा की राह

किसान ID से आसान होगी फसल बीमा की राह

फसल बीमा व्यवस्था को अब और सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी दिशा में केंद्र सरकार किसानों के लिए किसान ID को अनिवार्य करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

सरकार का कहना है कि किसान ID के जरिए वास्तविक किसानों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी और फर्जी या गलत तरीके से फसल बीमा कराने वालों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

एग्रीस्टैक के तहत तैयार की जा रही किसान ID से फसल बीमा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों को कागजी कार्रवाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

भविष्य में किसान ID को कृषि से जुड़ी अन्य डिजिटल सेवाओं और किसान उत्पादक संगठनों यानी FPO के डेटाबेस से भी जोड़ने की संभावना है।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों तक कृषि सेवाओं को तेजी से पहुंचाना, व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना और फसल बीमा का लाभ सही लाभार्थियों तक सुनिश्चित करना है।