महंगाई के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने चौंकाया, GDP ग्रोथ 7.8%

  1. महंगाई के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने चौंकाया, GDP ग्रोथ 7.8%

पिछले दिनों महंगाई बढ़ने के कारण लगा था कि भारत की अर्थव्यवस्था इस साल कुछ गड़बड़ा रही है। लेकिन हाल ही में आई मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम (MoSPI) की रिपोर्ट ने जो आंकड़े पेश किए हैं वो हैरान करने वाले हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में अच्छी रफ्तार बनाए रखी है। इस दौरान देश की असली GDP 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।