रेड़मा यात्री शेड में कचरे का अंबार! भाकपा ने निगम पर उठाए सवाल

निगम क्षेत्र के हृदय स्थल रेड़मा यात्री सेड में कचरा का अंबार – भाकपा
नियमित रूप से नहीं होता है किसी वार्ड में कचरा का उठाओ–रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी निगम क्षेत्र के रेड़मा चौक के निकट यात्री सेड का निरीक्षण किया जहां या पाया कि यात्री सेट के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है ऐसा लगता है कि विगत 3 महीना से वहां का कचरा नहीं उठा है प्रतिदिन यात्री सेट में सैकड़ो लोग बैठते हैं अपनी दिन चर्चा की शुरुआत करते हैं जिसमें बड़े बुजुर्ग छात्र नौजवान और महिलाएं भी रहती हैं लेकिन निगम क्षेत्र के हृदय स्थल रेड़मा चौक के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ भाजपा के विधायक सांसद शहर के मेयर सब विकास का ढोल पीट रहे हैं लेकिन निगम में सड़क के किनारे से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है ऐसा लग रहा है की गंदगी से महामारी और कई तरह के बीमारी उत्पन्न हो जाएगी वहीं नगर आयुक्त सिर्फ कार्यालय तक ही सीमित है बाहर निकले और गंदगी की सफाई करवाई केवल गरीब मजदूरों के फल और सब्जी का ठेला हटाने से काम नहीं चलेगा गंदगी को भी हटाने का काम करना होगा। जिला सचिव श्री तिवारी ने अभी कहा कि निगम में कभी भी नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं होता है चाहे वह निगम क्षेत्र के कोई भी वार्ड हो सिर्फ खानापूर्ति का काम किया जा रहा है और कचरा उठाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है ऐसे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बातें होकर निगम कार्यालय के समक्ष आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी।x