पलामू में रक्तदान शिविर, अरविन्द राणा ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का संदेश

रक्तदान कर मानवता की सेवा का दिया संदेश:- अरविन्द राणा (अरविन्द गुप्ता )

मेदिनीनगर, पलामू, 12 सितंबर 2026। रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की सहायता एवं रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पलामू उपायुक्त आदरणीय दिलीप सिंह शेखावत सर के पहल पर समाहरणालय के ब्लॉक-ए परिसर, पलामू में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया।

जिला प्रशासन, पलामू द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजनों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ आम नागरिकों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर रक्तदान करते हुए कहा गया कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के स्वस्थ एवं योग्य लोगों को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान के माध्यम से न केवल जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है।
“रक्तदान करें—जीवन बचाएं।
मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।” 🩸❤️
स्थान: समाहरणालय, ब्लॉक-ए परिसर, पलामू
दिनांक: 12 सितंबर 2026
आयोजक: जिला प्रशासन, पलामू