भाजपा पर झामुमो का हमला, जवाहर पासवान बोले—वोट चोरी और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश
बेशर्मी की हद पार कर रहे हैं भाजपाई – झामुमो
वोट चोरी और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने का हो रहा है प्रयास
फोटो- प्रेस कॉन्फ्रेंस करते झामुमो नेता
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पूरे देश में भाजपा के नेता व अंधभक्त कार्यकर्ता बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जब राहुल गांधी की मां, दादा, दादी सहित उनको पूरे परिवार पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करते हैं तब भाजपा के लोग कहां चले जाते हैं। आज देश के असली मुद्दे से जनता का ध्यान भटकने के लिए भाजपाई बेचैन होकर पूरे देश में उत्पात मचा रहे हैं। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य जवाहर पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें करें।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री पासवान ने कहा कि भाजपा असली मुद्दों वोट चोरी, चुनाव आयोग की स्वायत्तता, महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए पुतला दहन का ड्रामा कर रही है। देश की जनता समझती है कि कौन अपमान कर रहा है और कौन लोकतंत्र बचा रहा है। भाजपा चाहे जितना भी सिर पीट ले, उसकी सत्ता हल चुकी है। आने वाले समय में भारत की जनता कारारा जवाब देगी। भाजपा का यह कृत्य उनकी घबराहट को दिखाता है। भारतीय जनता पार्टी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उसे अपने इतिहास में झांकना चाहिए।प्रधानमंत्री सहित भाजपा के नेता रोज मंच से कांग्रेस नेतृत्व के लिए अमर्यादित टिप्पणी करते हैं तब इनकी मर्यादा कहां चली जाती है। श्री खड़गे स्वयं 80 वर्ष के वरिष्ठ नेता हैं, जो हमेशा मर्यादित भाषा के पक्षधर रहे हैं।
श्री संजय सिंह छोटू ने कहा कि जब भाजपा विधायक खुलेआम मां-बहन की गाली देते हैं। वे मुख्यमंत्री की मां, पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु की पत्नी पर जिंदा रहते हुए अमर्यादित टिप्पणी करते हैं इन सब मुद्दों पर भाजपा नेताओं की आवाज क्यों बंद हो जाती है। आदिवासी अस्मिता के सवाल पर भाजपा चुप हो जाती है। अंकिता भंडारी की भाजपाईयों ने क्यों हत्या कर दी, इसका भी जवाब उन्हें देना चाहिए।
मौके पर केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, सरीफ अंसारी, चन्दन जायसवाल, बैद्यनाथ गौतम, चन्दन पासवान, धनंजय तिवारी, वसीम खान, हरीओम यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

