गढ़वा के प्रतापपुर में श्रमिक निबंधन कार्यशाला आयोजित, 40 श्रमिकों का हुआ पंजीकरण

आज दिनांक 28.10 .2026 को श्रम विभाग गढ़वा की ओर से प्रखंड मुख्यालय के पंचायत प्रतापपुर में एक दिवसीय निबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला का विधिवत् शुभारम्भ प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गढ़वा डब्लू कुमार सिंह मेराल पप्पू कुमार बैठा पंचायत मुखिया सफीक खान सचिव प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया l इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डब्लू कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा श्रम विभाग से संबंधित कई कल्याणकरी योजना संचालित किया जा रहा है जिसमें असंगठित कर्मकार प्रवासी श्रमिकों के निबंधन कराने के उपरांत प्रदेश से बाहर सामान्य मृत्यु होने पर डेड बॉडी लाने हेतु उन्हें पचास हजार तक लाभ दिया जाता है साथ ही दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपए तक लाभ दिया जाता है उन्होंने सभी श्रमिक से निबंधन कराने हेतु अनुरोध किया मेराल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पप्पू कुमार बैठा ने कार्यशाला में श्रम विभाग से संबंधित संचालित योजना के बारे में विस्तार से लोगो को जानकारी दी l कार्यशाला में असंगठित श्रमिक के निबंधन पर टूल किट साइकिल सहित मृत्यु जैसे लाभ मिलने कि जानकारी दी l कार्यशाला में कुल चालीस प्रवासी प्रवासी श्रमिकों निर्माण श्रमिक और असंगठित श्रमिकों का निबंधन किया गया l इस मौके पर मनोज कुमार शर्मा रूपेश उरांव बाबूलाल राम उपेंद्र गुप्ता अजय विश्वकर्मा सहित कई श्रमिक उपस्थित थे l