गढ़वा में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए 1 नवंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, 1 नवंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर *1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित होगा।

प्रेसवर्ता में बोलते हुए ज़िला प्रभारी सुरजीत नागवाला ने कहा कि पार्टी ने इस रैली को केवल रैली नहीं बल्कि मताधिकार और संविधान बचाने का राष्ट्रीय अभियान बताया है, जो एक माह तक चलेगा और गांव,पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि अभियान की अवधि 2 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रखी गई है, जिसमें 1 नवंबर की दिल्ली रैली मुख्य पड़ाव है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया गया कि रैली में देशभर से 10 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे।और गढ़वा ज़िला से भी सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे। मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। अब जवाब देश देगा। 1 नवंबर – चलो दिल्ली। छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए। वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।

कांग्रेस का आरोप है कि देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर यह एक माह का जन अभियान चलाया जाएगा। रैली के लिए स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने का आह्वान किया गया।मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष आनंद यादव,जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह,सेवा दल के मुख्य संगठक नसीम अंसारी,ओबीसी प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष रोहित हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed