तूकेबेरा में सैनिक परिवारों का महाजुटान, राजा मेदिनीराय स्टेडियम की आधारशिला रखी गई
तूकेबेरा में सैनिक परिवारों का महाजुटान एवं सांस्कृतिक सम्मेलन आयोजित
तूकेबेरा, पलामू। रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को तूकेबेरा में माननीय सदस्य श्री विकास सिंह जी के नेतृत्व एवं तत्वावधान में महाजुटान एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजा मेदिनीराय स्टेडियम की आधारशिला तथा सांस्कृतिक महाभोज रहा। सम्मेलन ने सैनिक परिवारों के बीच आपसी एकजुटता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।
इस सैनिक महासंगम में गढ़वा एवं पलामू जिले सहित पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सैनिक परिवारों के शामिल होने की उम्मीद के अनुरूप सहभागिता रही। कार्यक्रम में सैनिकों के साथ उनकी पत्नी एवं बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को पारिवारिक और आत्मीय स्वरूप प्रदान किया।
फाउंडेशन का उद्देश्य पूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारों के सम्मान, कल्याण, सहयोग और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। इस प्रकार के आयोजन सैनिक परिवारों को एक मंच पर लाकर परस्पर सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
फाउंडेशन की ओर से श्री विकास सिंह जी एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों, उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिवारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, सभी सदस्यों से भविष्य में भी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
जय हिन्द! वंदे मातरम्!
जारीकर्ता:
रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन
मुख्य कार्यालय: मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)

