भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव-2 सर्वसम्मति से पारित, हेमंत सरकार को घेरने की बनी रणनीति

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव-2 सर्वसम्मति से पारित, हेमंत सरकार को घेरने की बनी रणनीति

राँची। भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य की राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा के बाद राजनीतिक प्रस्ताव-2 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। राँची के सुकुरहुट्टू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अपने विचार रखे। बैठक में राज्य सरकार की नीतियों, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं तथा आदिवासी एवं पिछड़े वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

गढ़वा विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा ने राज्य के किसानों, युवाओं, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। पार्टी ने जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने तथा राज्य की समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाने का निर्णय लिया।

बैठक में हेमंत सरकार की नीतियों और राज्य की व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने युवाओं के भविष्य, रोजगार, किसानों की स्थिति और आम जनता से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाबदेह बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा ने राज्यहित और जनसमस्याओं को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कहा कि झारखंड की जनता के अधिकारों की रक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। किसानों को राहत, युवाओं को न्याय तथा आदिवासी और पिछड़े वर्गों के हितों की सुरक्षा के मुद्दों को लेकर भाजपा संघर्ष करेगी। बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य के जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार पर दबाव बनाएगी। सड़क से सदन तक आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने की रणनीति के साथ पार्टी आगामी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल जी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा सहित पार्टी के सभी सांसद, सभी विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed