पलामू जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी के ससुर नंदकुमार पासवान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
पूर्व जिला परिषद सदस्य सह पलामू जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी के ससुर नंदकुमार पासवान का हार्ट अटैक से निधन
पलामू जिले के पाटन प्रखंड के भुढवा ग्राम निवासी नंदकुमार पासवान का हृदयाघात से निधन हो गया। बताया जाता है कि रात में अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे। इसी दौरान चंदवा में उन्होंने दम तोड़ दिया।
नंदकुमार पासवान झारखंड पुलिस एसोसिएशन में पदाधिकारी रह चुके थे। पुलिस की नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे तथा समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
वर्तमान में उनकी बहू प्रतिमा कुमारी पलामू जिला परिषद की अध्यक्ष हैं। नंदकुमार पासवान के निधन की खबर से पूरे पलामू जिले में शोक की लहर है। उनके निधन को सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

