विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह पलामू में अभी तक सैकड़ों जगह आयोजित की जा चुकी है : अमित तिवारी
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह पलामू में अभी तक सैकड़ों जगह आयोजित की जा चुकी है : अमित तिवारी।
विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस आज शिव मंदिर रेलवे स्टेशन चौक पर धूमधाम से आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पखवाड़ा चल रहा है। उस कड़ी में जिला में जगह।जगह पर स्थापना दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह पलामू में अभी तक सैकड़ों जगह आयोजित की जा चुकी है ।
आज के समारोह को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अमित तिवारी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का इतिहास इसके उद्देश्य और अभी तक के उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया।
समारोह में जिला मंत्री अमित तिवारी, गौरी शंकर शर्मा, कपिल देव प्रसाद, शुभम कुमार, सह मंत्री विवेक कुमार सिंह, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, ग्यान रंजन तिवारी और विवेक कुमार उपस्थित रहे।

