राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा का शानदार प्रदर्शन, अनिमेष को कांस्य और संगीता को रजत पदक
3rd झारखण्ड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा को 2 मेडल मिला 3 rd झारखण्ड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08/09/2026 से 09/09/2026 तक बोकारो चंदनक्यारी के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था जिसमे अंडर 20 बालक वर्ग के हाई जम्प में अनिमेष कुमार को कांस्य पदक और अंडर 20 बालिका वर्ग में संगीता कुमारी ने रजत पदक प्राप्त कर गढ़वा जिला का नाम रोशन किया इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के , अध्यक्ष शिव कुमार पांडे , सचिव आलोक मिश्रा संयुक्त सचिव सुशील तिवारी कोषाध्यक्ष अजय कांत अभिषेक सिंह ,रमाशंकर सिंह,सुशील सिंह , ओमप्रकाश गुप्ता ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ,ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ,ओलंपिक संघ संरक्षक अमृत सुक्ला राकेश पाल ,रेखा चौबे अनीता दत्त ,उमेश सहाय क्रिकेट संघ सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ,सतेंद्र प्रसाद यादव ,धर्मेंद्र पाल,सुनील कुमार , शमशाद अहमद अतुल भारद्वाज किशोर कुणाल चंद्र बहादुर सिंह आदि ने शुभकामना दिया है

