पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित, 53 मरीजों ने लिया लाभ

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित, 53 मरीजों ने लिया लाभ
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री गोविंद मेवाड़ जी के सम्मान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप, रक्त जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कैंप में 53 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक मरीजों की निःशुल्क रक्त जांच भी की गई। MBBS (Hons.) जनरल फिजिशियन डॉ. अनक कुमार मारोदिया ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, प्रत्येक प्रश्न का सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उपचार के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। साथ ही आवश्यक मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कैंप के उपरांत डॉ. अनक कुमार मारोदिया को समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र (दुपट्टा), मोमेंटो एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर “विशिष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, शाखा सदस्य रोशनी बागला एवं लीसा गर्ग का विशेष योगदान रहा।
शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।