गढ़वा में तीन युवाओं ने किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिला जीवनरक्षक रक्त

झारखंड छात्र मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष की मौजूदगी में युवाओं ने किया रक्तदान |

मानवता और सेवा भावना की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए आज गढ़वा में तीन युवाओं ने एक गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंद महिला एवं पुरुष की जान बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस पूरे सराहनीय कार्य के दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सूरज कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने युवाओं के इस जज्बे की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती एक अत्यंत जरूरतमंद महिला एवं पुरुष को इलाज के लिए तत्काल रक्त (ब्लड) की आवश्यकता थी। महिला के परिजनों ने रक्त के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन समय पर डोनर नहीं मिल पा रहा था। जैसे ही इस संकट की सूचना छात्रों को मिली वरुण कुमार ने (बी पॉजिटिव) , काजल कुमारी और खुशी कुमारी (ओ पॉजिटिव) ने बिना एक पल गंवाए अस्पताल पहुँचने का फैसला किया। तीनों सजग छात्राओ ने त्वरित कदम उठाते हुए अस्पताल के ब्लड बैंक में जाकर अपना रक्तदान किया। युवाओं के इस त्वरित और निस्वार्थ प्रयास के कारण मरीज को सही समय पर रक्त मिल सका, जिससे उनकी स्थिति अब पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है।
रक्तदान करने के बाद युवा काजल कुमारी और खुशी कुमारी कहा, जब हमें पता चला कि एक महिला गंभीर हालत मे है और उन्हें खून की सख्त जरूरत है, तो हमसे रहा नहीं गया। आज ब्लड डोनेट करके हमें जो दिली सुकून और खुशी मिली है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। किसी की जान बचाना सबसे खूबसूरत अहसास है। वहीं वरुण कुमार ने कहा, शुरुआत में थोड़ा डर जरूर लगता है, लेकिन रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि दिल को अच्छा लगता है। हम सब आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए तैयार रहेंगे।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुँचे झारखंड छात्र मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सूरज कुमार तिवारी ने तीनों रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। युवाओं को प्रेरित करते हुए सूरज कुमार तिवारी ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य और दान नहीं है। हमारे समाज को काजल, खुशी और वरुण जैसे संवेदनशील युवाओं की जरूरत है, जो दूसरों के दुख-दर्द को समझकर मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। मैं जिले के हर नागरिक और युवाओं से अपील करता हूँ कि वे नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लें, ताकि भविष्य में कभी भी किसी मरीज को रक्त की कमी के कारण संकट का सामना न करना पड़े। मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता शशांक चौबे ,सौरभ सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे l