गढ़वा के अरपित गिरी का विजय मर्चेंट ट्रॉफी में धमाका, बड़ौदा के खिलाफ ठोका नाबाद 111 रनों का शतक
गढ़वा के अरपित गिरी का विजय मर्चेंट ट्रॉफी में धमाका, बड़ौदा के खिलाफ जड़ा नाबाद 111 रनों का शतक
202 गेंदों का सामना कर बनाए 111 रन, 16 चौके और 3 छक्के जड़कर झारखंड का बढ़ाया मान
गढ़वा। झारखंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अरपित गिरी ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। झारखंड और बड़ौदा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अरपित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी खेली। उनकी इस उपलब्धि से गढ़वा जिला क्रिकेट संघ में खुशी की लहर है।
अरपित गिरी ने अपनी पारी के दौरान 202 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा 3 छक्के लगाए। उनकी धैर्यपूर्ण और शानदार बल्लेबाजी ने झारखंड की टीम को मजबूती प्रदान की।
अरपित की इस शानदार उपलब्धि पर गढ़वा जिला क्रिकेट संघ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संघ ने कहा कि युवा खिलाड़ी की यह उपलब्धि जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। अरपित की सफलता से जिले के अन्य उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
अरपित की इस शानदार पारी ने एक बार फिर झारखंड क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं की मजबूत मौजूदगी का अहसास कराया है।

