लातेहार में नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली, उपायुक्त संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लातेहार में नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली, उपायुक्त संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

लातेहार से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिला उपायुक्त संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।

लातेहार समाहरणालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं और किशोरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता बेहद जरूरी है।

वहीं, जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि 21 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी समेत महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, सहिया एवं जेएसएलपीएस की सखी दीदियां मौजूद रहीं।

You may have missed