पांकी कॉलेज में इंटर द्वितीय वर्ष की आंतरिक परीक्षा 26 अक्टूबर से, रूटीन जारी
मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय में 26 अक्टूबर से शुरू होगी इंटर द्वितीय वर्ष की आंतरिक परीक्षा,रूटीन जारी
पांकी
मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय, डंडार कलाँ पांकी द्वारा सत्र 2025–2027 के इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की आंतरिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 26 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 02 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा:
प्रथम पाली (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
द्वितीय पाली (कला संकाय): दोपहर 1:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए अपना परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

