11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, 20 अक्टूबर को दशहरा; तिथियों को लेकर कन्फ्यूजन दूर
शारदीय नवरात्रि को लेकर इस बार तिथियों की गणना के कारण भक्तों के बीच 9 या 10 दिन को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। पंचांग के अनुसार नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होगा। प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से शुरू होगी, लेकिन उदया तिथि के आधार पर 11 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत मानी जाएगी।
कलश स्थापना के लिए 11 अक्टूबर को सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक का समय बताया गया है। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:44 बजे से 12:31 बजे तक रहेगा। अष्टमी, नवमी और कन्या पूजन की तिथियों को लेकर अलग-अलग पंचांगों में अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय पंचांग को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।
इस बार रविवार से नवरात्रि शुरू होने के कारण धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा के हाथी पर आगमन की बात कही जा रही है। वहीं 20 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मनाया जाएगा।

