मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी की धूम, विधायक बोले– एक विवाह ऐसा भी
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के घर गूंजी शादी की शहनाई, बेटे विजय बहादुर सिंह की शादी बनी क्षेत्र में चर्चा का विषय, विधायक बोले– एक विवाह ऐसा भी!
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह को लेकर पूरे परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है। शादी की शहनाई बजनी शुरू हो गई है और विधायक आवास उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
विवाह समारोह के तहत 20 नवंबर को भव्य तिलक समारोह का आयोजन किया गया, जबकि 21 नवंबर को हल्दी की रस्म बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
इस खास अवसर पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, एपिक बाल वाटिका की संचालिका सीमा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं दूर-दराज से पहुंचे अतिथियों ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
खास बात यह रही कि विवाह से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम को बेहद शानदार, व्यवस्थित और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत से लेकर पारिवारिक रस्मों तक हर जगह खास उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। परिवार के सभी सदस्य बेहद खुशहाल नजर आए और पूरे घर में जश्न का माहौल बना हुआ है।
वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने विवाह समारोह को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “एक विवाह ऐसा भी!” उनका कहना था कि विवाह से जुड़े शुरुआत से ही सभी कार्यक्रमों को बेहद खूबसूरत और बेहतरीन तरीके से आयोजित किया जा रहा है, ताकि यह खुशी का अवसर सभी के लिए यादगार बन सके।
इस भव्य आयोजन के बीच अब पूरे क्षेत्र की नजरें विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह पर टिकी हुई हैं। लोगों के बीच इस शादी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से यह विवाह समारोह मनिका विधानसभा क्षेत्र में एक यादगार आयोजन के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है।


