वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा को रंगनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि, कारसेवा के स्मरण को किया याद
स्वयं कॉल कर मांगा था कारसेवा का स्मरण – रंगनाथ महतो
राँची/21.11.2026
बजरंग दल झारखण्ड प्रदेश के संयोजक रंगनाथ महतो ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सरल स्वाभाव तथा मृदुभाषि थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक रिक्तता आई है निकट भविष्य इसकी भरपाई कठिन है। खबर से मर्माहत हूँ। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें वर्ष 1996 ई. से जान रहा था जब वे प्रभात खबर में थे। इधर अनेक वर्षों से दैनिक भाष्कर में कार्यरत थे। जब अयोध्या में राम मन्दिर का उद्घाटन कार्यक्रम हो रहा था तो उन्होंने स्वयं कॉल कर, कारसेवा का स्मरण लिखने को कहा था। अनेक यादें छोड़ गये राजीव कुकरेजा जी।
रंगनाथ महतो
बजरंग दल
प्रान्त संयोजक, झारखण्ड।

