गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताए यातायात नियम

बी.पी. डीएवी स्कूल, गढ़वा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला– गढ़वा
दिनांक– 23.11.2026

गढ़वा: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत दिनांक 23 नवंबर 2026 को बी.पी. डीएवी स्कूल, गढ़वा में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गोपी उरांव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गोपी उरांव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संजय बैठा, श्री बिनय रंजन तिवारी, रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री नीरज पाण्डेय सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।