पीपरा में पानी से अज्ञात युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
पीपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होलिया में भीम सिंह के भट्टा के पास आराह में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 30-35 वर्ष का शव पाया गया है । जिससे स्थानीय व्यक्ति को दुर्गन्ध आने पर थाना को इसकी सूचना दी गई है । शव को पानी से निकालकर पुलिस द्वारा अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा स्थानीय लोगों एवम सोशल मीडिया के माध्यम से शव के शिनाख्त की प्रकिया की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


