लापुंग में बजरंग दल की दो खंड समितियों का गठन, हिरालाल और राजकिशोर बने संयोजक
भराड़टोली एवं सिमरटोली में बजरंग दल की खंड समितियों का गठन
लापुंग। दाढ़ी पंचायत अंतर्गत सिमरटोली में शनिवार को बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बजरंग दल जिला संयोजक कर्मवीर महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भराड़टोली एवं सिमरटोली बजरंग दल खंड समितियों का गठन किया गया।
बैठक का नेतृत्व लापुंग प्रखंड संयोजक सतीश साहू ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव एवं पंचायत स्तर तक संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन के सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।
बैठक में भराड़टोली खंड समिति के संयोजक के रूप में हिरालाल साहू तथा सिमरटोली खंड समिति के संयोजक के रूप में राजकिशोर साहू की घोषणा की गई।
भराड़टोली खंड समिति:
प्रमोद साहू एवं रतियाराम साहू — सह संयोजक, अनुज नाग — बालोपासना केंद्र प्रमुख, सूरज साहू एवं शिव नाग — सप्तमिलन केंद्र प्रमुख, शंभु कुमार नाग — सुरक्षा प्रमुख, प्रदीप साहू एवं मुकेश नाग — गोरक्षा प्रमुख, तरुण साहू — महाविद्यालय प्रमुख तथा विकास गोप — मिलन केंद्र प्रमुख।
सिमरटोली खंड समिति:
शिव साहू एवं दीपक साहू — सह संयोजक, जीतबहन साहू — बालोपासना केंद्र प्रमुख, राहुल साहू — सप्तमिलन केंद्र प्रमुख, हरि साहू — सुरक्षा प्रमुख, अजय साहू — गोरक्षा प्रमुख, अरुण साहू — महाविद्यालय प्रमुख तथा संजय साहू — मिलन केंद्र प्रमुख।
बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर गोरक्षा प्रमुख रंठू साहू, छात्र प्रमुख मिथलेश साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदीप साहू, ओम ठाकुर, मुकेश साहू सहित फतेपुर, सिमरटोली, भराड़टोली एवं आसपास के क्षेत्रों से कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।


