डीआईजी किशोर कौशल का सतबरवा थाना में औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड में लापरवाही पर सख्त रुख

29 अक्टूबर 2026

मेदिनीनगर, (पलामू)

====================
पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने सतबरवा थाना का किया निरीक्षण।

विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश।

पलामू। पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने सतबरवा थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों एवं विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। इस दौरान अभिलेख एवं पंजी अद्यतन स्थिति में नहीं पाए गए, जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों एवं पंजीयों में आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण कर उन्हें अद्यतन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, कानून-व्यवस्था संधारण तथा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के महत्व पर जोर दिया। थाना स्तर पर पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने और अपने दायित्वों का तत्परता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

निरीक्षण में एस. डी. पी. ओ. सदर पलामू श्री राजेश यादव , एस.आई. प्रदीप कुमार (सतबरवा थाना प्रभारी) एवं सतबरवा थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed