​पांकी में ‘हिंदुस्तान फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल’ का हुआ भव्य शुभारंभ

​पांकी में ‘हिंदुस्तान फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल’ का हुआ भव्य शुभारंभ

आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुमताज अहमद खान के हांथो फिता काटकर किया गया उद्घाटन

​पांकी प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक के समीप मेदिनीनगर रोड में गुरुवार की दोपहर ‘हिंदुस्तान फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल’ का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुमताज अहमद खान विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता मुमताज खान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
​उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए मुमताज अहमद खान ने कहा कि पांकी जैसे क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक शोरूम का खुलना हर्ष का विषय है। अब स्थानीय लोगों को बेहतर और ब्रांडेड फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने संचालक छोटू आलम के साहस और प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एक नौजवान द्वारा स्वरोजगार की दिशा में उठाया गया यह कदम अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
​मॉल के संचालक छोटू आलम ने बताया कि उनके यहां ग्राहकों की जरूरतों का विशेष ख्याल रखा गया है। शोरूम में
​फर्नीचर: सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, त्रिवेणी की अलमारी, गद्दे और बेड के साथ ​ इलेक्ट्रॉनिक फ्रीज, कूलर और अन्य घरेलू उपकरणों के
साथ सुंदर और आधुनिक डिजाइनों के पर्दे भी उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।
​संचालक ने यह भी साझा किया कि उनके पास फर्नीचर निर्माण का पुराना अनुभव है, इसलिए वे खुद की कारीगरी से बने मजबूत और किफायती सोफा सेट ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के लोग एक बार प्रतिष्ठान में जरूर आएं और सामानों की गुणवत्ता देखें। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य रूप से डंडार पंचायत के मुखिया, नूरू पंचायत के पूर्व मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजसेवी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की।