ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला! TCS, Infosys समेत 8 कंपनियों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने भारतीय IT सेक्टर की प्रमुख कंपनियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अक्टूबर को कॉग्निजेंट, इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL टेक समेत आठ बड़ी टेक कंपनियों की रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट, एडोब और कैपजेमिनी भी शामिल हैं।

अमेरिकी श्रम विभाग के इस कदम के तहत संबंधित कंपनियों के नए PERM आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और लंबित आवेदनों पर भी फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ कंपनियां विदेशी कर्मचारियों की भर्ती के जरिए अमेरिकी कामगारों के रोजगार और वेतन को प्रभावित कर रही हैं।

हालांकि, इस फैसले का मतलब भारतीय कर्मचारियों के H-1B वीजा का अपने आप रद्द होना नहीं है। इसका सीधा असर रोजगार के आधार पर ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है, जिससे अमेरिका में स्थायी रूप से बसने का इंतजार कर रहे भारतीय IT पेशेवरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।