हड्डियों को मजबूत रखने के 5 असरदार उपाय, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. श्रवण कुमार ने दी सलाह
हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के 5 आसान और असरदार तरीके – ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. श्रवण कुमार की सलाह
गिरिडीह :आज के भागदौड़ भरे जीवन में हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं, लेकिन अक्सर अपनी हड्डियों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आपकी हड्डियां अंदर से मजबूत हैं? इसी बात को ध्यान में रखते हुए, ओम वैष्णवी नर्सिंग होम (हवाई अड्डा मोड़, मेन रोड, बोड़ो, गिरिडीह) के प्रख्यात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. श्रवण कुमार ने हड्डियों को जीवनभर मजबूत और स्वस्थ रखने के 5 महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं।
डॉ. श्रवण कुमार का कहना है कि मजबूत हड्डियां रातों-रात नहीं बनतीं, बल्कि इसके लिए सही खानपान, नियमित व्यायाम और एक अच्छी जीवनशैली की जरूरत होती है। आइए जानते हैं हड्डियों की मजबूती के लिए उनके बताए गए 5 जरूरी तरीके कैल्शियम (कैल्शियम ) यह हड्डियों की डेन्टी (घनत्व) को बनाने और बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए दूध, दही, पनीर जैसी डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, रागी, दालें, नट्स और बीजों का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन प्रोटीन हड्डियों की मरम्मत और मांसपेशियों के सपोर्ट में बेहद मददगार है। शाकाहारी लोग दाल, बींस, टोफू और नट्स ले सकते हैं, जबकि मांसाहारी लोग अंडे, मछली और चिकन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन डी विटामिन डी शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना कम से कम आधे घंटे धूप का सेवन करें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं। नियमित व्यायाम एक्सरसाइज रोजाना कम से कम आधा घंटा मॉर्निंग वॉक, योगा, स्ट्रेचिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कोई खेल (जैसे क्रिकेट, फुटबॉल आदि) खेलने से हड्डियों की ताकत और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।जीवनशैली में बदलाव (लाइफस्टाइल मोदीफिकेशन ) लंबी अवधि तक हड्डियों को सुरक्षित रखने के लिए धूम्रपान (स्मोकिंग ) और शराब के सेवन से दूर रहें या इसे सीमित करें। इसके अलावा, पर्याप्त नींद लें और अपने शरीर के वजन को नियंत्रित रखें।डॉ. श्रवण कुमार सलाह देते हैं कि आज से ही अपनी दिनचर्या में इन आदतों को शामिल करें और अपनी हड्डियों की सेहत का खास ख्याल रखें। हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों के लिए इस स्वास्थ्य संदेश को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

