पारसनाथ स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 8.5 किलो गांजा जब्त; कीमत 4.20 लाख रुपये
झारखंड के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर RPF ने कार्रवाई करते हुए 8.5 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवक गांजे की इस खेप को ओडिशा से बिहार के भभुआ ले जा रहा था। इसी दौरान पारसनाथ स्टेशन पर RPF ने उसे हिरासत में ले लिया और गांजा जब्त कर लिया।
फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर गांजे की बरामदगी के बाद इस मामले को लेकर जांच जारी है।

