नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज
पलामू, हरिहरगंज। हरिहरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस नाबालिग लड़कियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पहला मामला पथरा ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। चार दिन पहले एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में परिजनों की शिकायत पर इंद्रजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं दूसरा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा क्षेत्र से जुड़ा है। पांच सितंबर को एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ हरिहरगंज बाजार आई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने हुसैनाबाद क्षेत्र के विकास भुईयां पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हरिहरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस नाबालिग लड़कियों की तलाश के साथ-साथ आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

